फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के-लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता 17 को

Mon, 14 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला स्तरीय लड़के व लड़कियों की 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसंबर को 10 बजे सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक अणु में कर रहा है।
विज्ञापन


 जिला से संबंधित पात्र आयु वर्ग के धावक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक धावक को अपने साथ विद्यालय/पंचायत प्रधान से आयु प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया ने बताया कि 15 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेने वाला प्रतिभागी 1-1-2001 को या उसके बाद पैदा हुआ होना चाहिए।

19 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेने वाला प्रतिभागी 1-4-1997 को या उसके बाद पैदा हुआ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयु प्रमाण-पत्र के बिना किसी भी खिलाड़ी को भाग लेने नहीं दिया जाएगा। एक विद्यालय से एक दौड़ में प्रति वर्ग (लड़के/लड़कियां) अधिकतम दो प्रतिभागी ही भाग ले सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आने जाने का साधारण बस किराया के अतिरिक्त दैनिक भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 6000, 5000, 4000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगता में चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान प्राप्त होगा। जिसका आयोजन धर्मशाला में 27 दिसंबर को होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को साधारण बस किराया व दैनिक भत्ता विभाग द्वारा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें