फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डाडासीबा में रेबीज संक्रमित बैल का कोहराम

Fri, 16 Jan 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। डाडासीबा क्षेत्र में वीरवार सुबह एक लावारिस बैल अचानक हिंसक हो गया। इससे बाजार और रिहायशी इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बैल रास्ते में आने वाली हर चीज को निशाना बना रहा था। बैल ने एक व्यक्ति पर भी सीधा हमला किया लेकिन व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। डॉक्टर ने बताया कि बैल रेबीज की बीमारी से ग्रसित है जिस कारण यह अत्यधिक हिंसक हो गया था।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने शुरुआत में बैल को काबू करने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहरा के एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन को सूचित किया गया। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए देहरा से एक विशेष रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी बैल ने टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें टीम का एक सदस्य मामूली रूप से चोटिल हो गया। अंत मे टीम ने ट्रेंकुलाइज गन का सहारा लिया और एक के बाद एक तीन इंजेक्शन फायर किए।दवा का असर होने के बाद जब बैल शांत हुआ, तब उसे कड़ी मशक्कत से एक पेड़ के साथ सुरक्षित बांधा गया। बैल के काबू में आने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। पशुपालन विभाग के डॉ. आयुष ने मौके पर जांच के बाद खुलासा किया कि यह बैल रेबीज की बीमारी से ग्रसित है, जिस कारण यह अत्यधिक हिंसक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें