फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भाई का परिवार किया लहूलुहान

Tue, 19 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नादौन(हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत झलाण में चार भाइयों ने परिजनों सहित अपने पांचवें भाई के परिवार पर जमीन विवाद को लेकर ईंटों से हमला कर दिया है। इसमें परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं। चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 कृष्णा देवी पत्नी किशन चंद निवासी झलाण ने बताया कि सोमवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर उसके पति के छोटे चार भाइयों से उसकी कहासुनी हो गई। देर शाम किशन के भाइयों रमेश चंद, सरवन चंद, कृष्ण चंद और स्व. पेनू राम के परिजनों ने उनके घर पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान वह स्वयं, उसका पति, बेटा और पौत्र घायल हो गए हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।

सोमवार देर रात को पुलिस ने अमर सिंह पुत्र गुरदास को हिरासत में लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया है। यहां उसे जमानत मिल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें