फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अध्ययन अवकाश में की गई वेतन कटौती का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ ने प्रदेश महासचिव डॉ. संजय कानूनगो की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हमीरपुर में ज्ञापन सौंपा। इसमें हाल ही में सरकार की ओर से अध्ययन अवकाश के दौरान की गई वेतन कटौती का संघ ने विरोध किया। उन्होंने मांग की है कि सरकार अपने फैसले पर पुन: विचार करें और अध्ययन अवकाश के दौरान 40 फीसदी की जगह 100 फीसदी वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अध्यापकों का सीधा संपर्क शोध करने वाले विद्यार्थियों से होता है और यदि यह नियम लागू रहा तो बहुत से प्राध्यापक उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाएंगे और शोध कार्यों में उनकी दक्षता कम रहेगी। उन्होंने कहा कि शोध करने वाले विद्यार्थी प्राध्यापकों से कोई शोध शिक्षा भी ग्रहण नहीं कर पाएंगे और कॉलेज में शोध कार्यों का वातावरण नहीं बन पाएगा। कानूनगो ने कहा कि इससे शिक्षकों की गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ेगा और समाज भी शोध कार्यों के लाभ से वंचित रह जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कॉलेज प्राचार्य की पदोन्नति और अन्य वेतनमानों पे बैंड -2, पे बैंड -3, तथा पे बैंड-4 देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्राचार्य के बहुत से पद खाली पड़े हैं और उनकी पदोन्नति कर उन्हें शीघ्र भरा जाए। उन्होंने बताया कि कई प्राध्यापक 2009 व 2013 से कॉलेज में कार्यरत हैं और पिछले 15 वर्षों से न्यूनतम वेतनमान पर कार्य करने को मजबूर हैं और लंबे समय से डीपीसी नहीं हो रही है अतः कॉलेज प्राध्यापक संघ सरकार से प्राचार्य व अन्य स्केल की जल्द डीपीसी की मांग करता है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय कानूनगो के साथ बड़सर कॉलेज से डॉ मनोज डोगरा व डॉ, संजय ठाकुर, हमीरपुर कॉलेज से डॉ सतीश सोनी, डॉ उत्तमचंद, डॉ, प्रशांत शर्मा व नादौन कॉलेज से डॉ विक्रम ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें