फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 27 पंचायतों में 1106 लोगों को बांटे संपत्ति कार्ड

Sun, 19 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस//धनेटा/हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आबादी देह का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए आरंभ की गई स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिला हमीरपुर की 27 पंचायतों में 1106 लोगों को संपत्ति कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

हमीर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान और एसडीएम संजीत सिंह ने 38 लोगों को संपत्ति कार्ड प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सुभाष कुमार, जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग गुप्ता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उपमंडल नादौन में शनिवार को सात अलग-अलग पंचायतों में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दंगड़ी, पंसाई, स्नाही, भूंपल, हथोल आदि छह पंचायतों में 294 लाभार्थी लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। दंगडी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार नादौन रोहित कंवर ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति, पौधरोपण व स्वच्छता की शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा, स्थानीय प्रधान अनीता देवी और उपप्रधान दंगड़ी नसीब सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें