फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति लंबित, कई स्कूलों में केंद्रीय मुख्य शिक्षक नहीं : संघ

Tue, 20 Jan 2026 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड भोरंज ने केंद्रीय मुख्याध्यापकों की वर्षों से अटकी पदोन्नतियों पर चिंता जाहिर करते हुए विभाग के प्रति रोष जताया है। संघ का आरोप है कि पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही अत्यधिक देरी के कारण भोरंज खंड के करीब नौ स्कूलों में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। इससे विद्यालयों में नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में संघ पदाधिकारियों ने चिंता जताई कि रिक्त पदों के कारण न केवल स्कूलों के प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहे हैं, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग की उदासीनता के चलते कई वरिष्ठ शिक्षक बिना पदोन्नत हुए ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सालों तक सेवा देने के बाद भी पदोन्नति न मिलना शिक्षकों के मनोबल को गिरा रहा है।
खंड प्रधान राजेंद्र कुमार और महासचिव अभिषेक ठाकुर ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर से मांग की है कि केंद्रीय मुख्याध्यापकों की वरिष्ठता सूची बिना किसी देरी के तुरंत जारी की जाए। संघ ने कहा यदि जल्द ही स्कूलों को स्थायी मुखिया नहीं मिले तो शिक्षा व्यवस्था और अधिक खराब हो सकती है। बैठक में कोषाध्यक्ष शशिपाल, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश धीमान के साथ संदीप कुमार, सुनील कुमार और रजनीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें