फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों से सम्मान पाकर चहके होनहार

विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मान पाकर चहके विद्याथीZ। संवाद।
विज्ञापन
टाउन हॉल हमीरपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों को किया प्रोत्साहित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। टाउन हॉल हमीरपुर में वीरवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों को नवाजा गया। समारोह में जिले के टॉपर्स (90 फीसदी अंक के ऊपर वाले) 300 के करीब छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके पुरुथी पंजीयक हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं एवं अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने किया।
विशिष्ट अतिथि डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह और उपनिदेशक उच्च शिक्षा हमीरपुर अनिल कौशल भी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान पाकर विद्यार्थी खूब खुश नजर आए। समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के इस वर्ष के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणीदेवी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके पुरुथी ने कहा कि जिंदगी में सपने देखना और उसका अनुसरण पैशन (जुनून) से करना ही सफलता का एकमात्र रास्ता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल का दखल अधिक हो गया है। आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में इंसान की याददाश्त भी कम हो गई है। एआई के फायदे के साथ नुकसान भी हैं। मोबाइल का अधिक इस्तेमाल शारीरिक और मानसिक सेहत को प्रभावित कर रहा है। निरोगी काया ही इंसान की सबसे बड़ी संपत्ति है लेकिन वर्तमान में इस संपत्ति को ही सबसे अधिक नजरअंदाज किया जा रहा है। विद्यार्थी भविष्य की पीढ़ी है। लक्ष्यों को निर्धारित कर हासिल करने के साथ सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। युवा सेहतमंद होगा तो देश की सेहत भी अच्छी होगी। वहीं, एसपी हमीपुर भगत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। प्रतियोगी दौर में पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति विद्यार्थी जागरूक होंगे तो जिंदगी में तय लक्ष्य को प्राप्त करना आसान हो सकता है। कार्यक्रम के आयोजन में अमर उजाला के साथ मिनर्वा स्टडी सर्किल घुमारवीं (बिलासपुर) का मुख्य सहयोग रहा। इसके अलावा कार्यक्रम में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, चाणक्य कोचिंग अकादमी हमीरपुर, एपीसी अकादमी घुमारवीं, डॉ. एएस मेमोरियल अस्पताल हमीरपुर, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी (भोरंज) सह प्रायोजक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें