फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापक नव आगंतुक छात्रों को करें प्रोत्साहित : पराशर

विज्ञापन
उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में फ्रेशर पार्टी के दौरान नाटी डालते विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी मेें रविवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी करवाई गई। इसमें महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. आरएस पराशर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों एवं सभी प्राध्यापकों को नव आगंतुकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। वहीं, छात्रों को भी ईमानदारी के साथ कठिन परिश्रम करना चाहिए और नकल जैसी कुरीतियों से बचना चाहिए। कठिन परिश्रम एवं मेहनत के बल पर इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र देश विदेश के उच्च संस्थानों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के डीन डॉ. सोमदेव शर्मा ने कहा कि फ्रेशर वेलकम पार्टी आजकल सभी संस्थानों की एक संस्कृति बन गई है और इसी से हमारे भविष्य के संबंधों की नींव पड़ती है। उन्होंने नव आगंतुकों का कॉलेज में प्रवेश के लिए अभिनंदन किया और कहा कि इस कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुजन समर्पित हैं। छात्र यहां पर जितना अपने आप को निखारेंगे, उनका भविष्य उतना ही उज्ज्वल बनेगा। छात्र किसी भी संस्थान की आत्मा होते हैं और गुरुजन उनको स्वरूप देते हैं। उन्होंने नवनियुक्त छात्र परिषद को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर प्रथम वर्ष के छात्रों की ओर से फैशन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्रों की ओर से विभिन्न प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं गईं। शिमला की नाटी, एकल संगीत, ड्यूल सांग, कविता वाचन आदि कार्यक्रम प्रमुख रहे। इस अवसर पर मोहम्मद रियाज को मिस्टर फ्रेशर और नाश्ता मिस फ्रेशर, अंशुल मिस्टर, अनन्या मिस पर्सनैलिटी चुनी गई। छात्र संघ के प्रधान शौर्य जसरोटिया, उपप्रधान ललित ठाकुर, महासचिव आकाश चंदेल और संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें