फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उपमंडल भोरंज की आधा दर्जन पंचायतों में जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में आधा दर्जन पंचायतों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समलोग, सुंगरवाड, भकरेड़ी सहित अन्य कई पंचायतों में सप्ताह में एक दिन ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है, इससे सैकड़ों लोग परेशान हैं। लोग पेयजल, कपड़े धोने और अन्य कार्यों के लिए पानी के टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर हैं। वहीं, दो वर्ष पूर्व पेयजल समस्या का हल करने के लिए सुगरवाड़ में बना पेयजल टैंक शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

करीब 6.50 लाख की लागत से तैयार किए गए पेयजल टैंक में जल शक्ति विभाग की ओर से पानी नहीं डाला गया है। इससे टैंक के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों विनोद कुमार, सुरेश सिंह, रोहित ठाकुर, प्रकाश चंद आदि का कहना है कि बीते वर्ष 2021 में जल शक्ति विभाग की ओर से तीन गांवों के लोगों को बेहतरीन पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टैंक का निर्माण करवाया गया था। लेकिन, एक वर्ष बाद भी विभाग की ओर से टैंक में पानी नहीं डाला गया है। इससे लोगों को पेयजल समस्या बनी हुई है।
लोगों का कहना है विभाग को कई बार टैंक में पानी डालने के बारे में आग्रह किया जा चुका है। विभाग की ओर से उन्हें किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। इससे टैंक के फटने का खतरा बना हुआ है। इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग भोरंज के एसडीओ आशीष देव ने बताया कि पेयजल टैंक में मुख्य पाइपलाइन डाल दी गई है और जल्द ही गांव में सप्लाई के लिए शेष बची पाइपलाइन भी डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें