फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर हमीरपुर में मिलेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

विज्ञापन
मुख्य डाकघर हमीरपुर में महिला शक्ति केंद्र में बेचने के लिए रखे उत्पादों का निरीक्षण करतीं उपाय? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अब स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद मुख्य डाकघर हमीरपुर परिसर में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए जिले के पहलेे महिला शक्ति केंद्र का उद्घाटन वीरवार को उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने मुख्य डाकघर हमीरपुर में किया। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए मुख्य डाकघर परिसर में एक काउंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य ग्रामीण विकास मिशन तथा डाक विभाग के संयुक्त प्रयासों से ही महिला शक्ति काउंटर खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में रोजाना लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही के कारण यहां स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने लोगों से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद का आह्वान किया, ताकि इन समूहों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए परंपरागत खाद्य पदार्थ जैसे शीरा, सेवइयां, बड़ियां, पपीते और लौकी से बनी मिठाइयों के साथ-साथ जूट के बैग, बांस के सजावटी सामान, राखियां और स्थानीय स्तर पर निर्मित अन्य उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
मुख्य डाकघर के प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद ने बताया कि जिला हमीरपुर के डाकघर में यह पहला काउंटर खोला गया है। इसके अलावा बड़सर में भी ऐसा काउंटर खोला जाएगा। इस तरह के काउंटर खुलने से स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए केडी सिंह कंवर, बीडीओ अस्मिता ठाकुर, सहायक अधीक्षक संदीप धर्माणी, निरीक्षक डाकघर रजनीश कुमार, सहायक डाकपाल रबिन देव, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, खंड विकास कार्यालय और डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें