राज्यसभा सांसद डॉ. सिंकदर ने दिया बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर।)। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बाबा रविदास मंदिर कमेटी ढगो और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नादौन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाबा रविदास मंदिर, ढगो से प्रारंभ होकर कांगू, पनसाई, धनेटा, सेरा रोड, कलूर, नादौन, बड़ा, रैल और रंगस होते हुए दोबारा ढगो में पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस मौका पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिंकदर ने लोगों को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व का जो अमूल्य संदेश दिया, वह आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने व समाज से भेदभाव और असमानता को समाप्त करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर भाजपा नेता रघुवीर सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, जितेंद्र कुमार, सेंटी, विजय चौधरी, अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।