फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में पालमपुर की टीम बनी विजेता

Tue, 14 Apr 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जंदडू में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता पालमपुर की टीम को सम्मानित करते विधायक कैप्टन र
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। युवक मंडल जंदडू की ओर से सोमवार को एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से नौ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला ऊना और पालमपुर के बीच हुआ, जिसमें पालमपुर की टीम विजेता व ऊना उपविजेता बनी। विधायक ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।अंत में उन्होंने अपनी ओर से युवक मंडल को 15,000 रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें