फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तर पर शिविर में पंचायत सचिवों को किया प्रशिक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। विकास खंड बमसन के पंचायत समिति सभागार टौणी देवी में वीरवार को इसके लिए पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खंड निरीक्षक अनीश कुमार ने इसकी विशेष जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे और इसके लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक देश एक राशन कार्ड प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया और स्थानीय स्तर पर प्रवासियों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। चाहे उनका राशन कार्ड किसी भी राज्य का हो। उन्होंने बताया कि देश में किसी एक राज्य में ही राशन कार्ड होना चाहिए। दो स्थानों पर राशन कार्ड बनवाने का प्रयास किया गया तो यह दोनों ही बंद हो जाएंगे। उन्होंने पंचायत सचिवों तथा राशन कार्ड बनवाने आए श्रमिकों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी पंचायत प्रधानों से भी आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें