फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फरनोल में प्री-जनमंच में निपटाईं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियानी में 14 फरवरी को जनमंच लगाया जाएगा। इसमें क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायतों चंगर, सेर बलौणी, धनेड़, ललीण, फरनोल, नारा और ब्राहलड़ी के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने कहा कि जनमंच से पहले ही इन पंचायतों के लोगों से शिकायतें आमंत्रित कर ली गई हैं तथा इनके समाधान के लिए उक्त पंचायतों में प्री-जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को प्री-जनमंच कार्यक्रमों के दौरान जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाने तथा इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम पंचायत फरनोल में प्री-जनमंच आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, आयुष, सहकारिता और अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया तथा उन्हें विभागीय योजनाओं से अवगत करवाया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सरिता राणा ने कहा कि प्री-जनमंच के दौरान आयुष विभाग के चिकित्सकों ने लगभग 118 लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें