फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रतिभाशाली लड़कियों को दिए प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ा में आयोजित जागरुकता शिविर में प्रतिभाशाली लड़कियों को प्रशस्ति पत्र दे? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने वीरवार को आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के सही पोषण, सशक्तीकरण तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कई योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए हैं। महिलाओं को इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने बेटी है अनमोल योजना के तहत 3 लड़कियों को 12-12 हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज प्रदान किए।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली युवतियों और किशोरियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उपहार तथा प्रशस्ति पत्र भी दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्याण चंद और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक किरण कुमारी ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं, किशोरियों तथा 49 वर्ष तक की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा 5 साल तक के बच्चों का वजन एवं लंबाई भी नापी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें