हिम आंचल पेंशनर संघ नादौन इकाई की बैठक में उपस्थित पेंशनर। स्रोत : संघ
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक कांगू में खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेंडा की जानकारी दी। साथ ही संघ की खंड इकाई की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
सदस्यों ने पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि अधिकांश पेंशनर्स गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं और हर कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन संशोधन का लाखों का बकाया सरकार के पास वर्षों से अटका है। वहीं, अब पेंशनरों को मासिक पेंशन भी समय पर नहीं मिल रही है, जिससे परेशानियां बढ़ गई हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि 10 अक्तूबर तक दी गई समय-सीमा के भीतर पेंशनरों की मांगें पूरी करें। बैठक में पेंशनरों के व्यक्तिगत मुद्दों पर भी चर्चा की गई और उनके शीघ्र समाधान करने संबंधी आश्वासन दिया गया। इस बैठक में प्रदेश मुख्य संगठन सचिव पुरूषोतम दास शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, अमर नाथ शर्मा, ब्रह्मदास शर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर इकाई की बैठक कल
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर खंड इकाई की मासिक बैठक एवं वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह 9 अक्तूबर को प्रात: साढ़े दस बजे पेंशनर भवन हमीरपुर में खंड प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा और जिला प्रधान केसी गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में 80 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने में सरकार की उदासीनता और पेंशन का समय पर भुगतान न मिलने के मुद्दे पर प्रदेश इकाई द्वारा 15 अक्तूबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय रोष रैली में भाग लेने की योजना पर भी विशेष चर्चा होगी।