बड़सर/भोटा (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल बड़सर और भोटा के उपभोक्ताओं के विद्युत मीटरों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बड़सर के सहायक अभियंता विजय पटियाल ने बताया कि उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया 1 अक्तूबर से शुरू की गई है और 31 अक्तूबर अंतिम तिथि तय की गई है। इस दौरान बिजली बोर्ड के कर्मचारी घर-घर जाकर बिल जारी करते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर के साथ केवाईसी करेंगे।
भोटा के सहायक अभियंता राजेश भारद्वाज ने भी जानकारी दी कि उपभोक्ता कार्यालय में जाकर अपनी केवाईसी पूरी कर सकते हैं। 31 अक्तूबर तक केवाईसी न करवाने पर उपभोक्ता बिजली बिल से जुड़ी सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं। संवाद