फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निजी पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी दिक्कतें, रास्ता खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते पर बह रहा है पानी, पहुंच रहा है नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड चार और पांच में आने वाली प्रताप गली में पानी के पाइप लीक हो रहे हैं। इससे पेयजल रास्तों में व्यर्थ बह रहा है। कई क्षेत्रों में पानी ही नहीं है तो कई क्षेत्रों में व्यर्थ बह रहा है। यहां पर लोगों की ओर से लगाए गए निजी पाइप टूटे हुए हैंं। जब सुबह शाम यहां पर पानी की आपूर्ति होती है तो यहां पर पानी बहता है। इससे रास्तों की बजरी भी उखड़ रही है तथा नुकसान पहुंच रहा है। गर्मियों के सीजन में कई क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। वहीं इस बार बारिश भी कम हो रही है।
विज्ञापन



ऐसे में पानी व्यर्थ बह रहा है। इससे भविष्य में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से यहां पर पानी व्यर्थ बह रहा है। लोगों लक्ष्मी, जगदीश, रवि आदि ने कहा कि यहां पर लंबे समय से पानी के व्यर्थ बहने से रास्ता भी खराब हो रहा है। इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश ने कहा कि निजी पाइपों को मालिकों को स्वयं ही ठीक करवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें