फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालत में सम्मान पाकर चहके गुरुकुल के विद्यार्थी

Sun, 07 Feb 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल भालत में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मुख्यातिथि हिम शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर भारत के कन्वीनर एवं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य देश राज शर्मा रहे।
विज्ञापन


रिटायर्ड हेडमास्टर बामदेव शर्मा, रिटायर्ड शिक्षा उपनिदेशक राम प्रकाश शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल जगदीश चंद शर्मा तथा रिटायर्ड मेजर सूबेदार प्रेम दास विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

स्कूल प्रबंधक संजीव शेखर ने उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र बरयाना ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आठवीं कक्षा की छात्राओं ने प्रेम रत्न धन पायो... गाने पर नृत्य कर खूब धमाल मचाया। छठी कक्षा के बच्चों ने बुमरो बुमरो गाने पर नृत्य किया।
विज्ञापन


छात्रों ने आयो रे आयो रे म्हारो ढोलना गाने पर समां बांध दिया। मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों ने स्कूल के मेधावियों अनमोल शास्त्री, अनामिका, दीपाली, श्रेया, निशांत, शौर्य, मनीषा, चिराग, शिव, दिशा, तनुप्रिया व श्रेया सहित कई अन्य को सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक संजीव शेखर, सीमा शेखर, बामदेव शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, जगदीश चंद शर्मा, प्रेम दास अमित कुमार, अजय कुमार, राकेश बन्याल, रमेश चंद, देश राज, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें