फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कविता पाठ के सब जूनियर यूकेजी समूह में प्रियांशी प्रथम

विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर में कविता प्रतियोगिता के आयोजन पर उपस्थित मुख्यातिथि और अध्यापक।स्रोत: संस
विज्ञापन
सैनिक प्राथमिक स्कूल सुजानपुर में करवाई कविता प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक प्राथमिक स्कूल सुजानपुर में शनिवार को कविता प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों को तीन समूह में विभाजित करके प्रतियोगिता करवाई गई। स्कूल की प्रवक्ता ने कहा कि सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बच्चों को विभाजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें एलजी और यूकेजी के छात्र-छात्राओं को सब जूनियर समूह पहले और दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं को जूनियर समूह, तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को सीनियर समूह में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर कविता पाठ किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर यूकेजी समूह में प्रियांशी प्रथम, एलकेजी में शनाया कश्यप प्रथम और जूनियर हिंदी में अहाना गुप्ता प्रथम, अंग्रेजी समूह विषय में शिवांश कपूर प्रथम, सीनियर हिंदी में समायरा प्रथम और अंग्रेजी में आश्वी प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका मीना महाजन और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें