बड़सर कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में बुधवार को सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सबके लिए जरूरी है ताकि हम अपने बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम के दौरान निबंध और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
नारा लेखन प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए। निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, नाजिया द्वितीय और रितिका तृतीय, नारा लेखन में कनिका प्रथम, मनु शर्मा द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज डोगरा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. संजय ठाकुर, डॉ. मनोज डोगरा, प्रो. संजीव शर्मा प्रो. मस्तराम, प्रो. अंजना सहित अन्य मौजूद रहे।