फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेड़ा में प्राइवेट बस पलटी, 31 घायल

Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोटा
विज्ञापन
हादसे के बाद खेतों में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत उलेड़ा में निजी बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटी है। बस तीन से चार पलटे खाकर खेतों में गिरी है। गनीमत रही कि हादसे मेें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। बस में सवार चालक-परिचालक सहित 31 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भोटा लाया गया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 10 गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस बिझड़ी से भोटा वाया रोपड़ी रूट पर जा रही थी।

जैसे ही बस उलेड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर खेतों में जा लुढ़की। इस दौरान बस तीन से चार पलटे खाकर नीचे खेतों में जा लुढ़की। हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भोटा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के सदस्य कारोबारियों ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। भोटा की रोगी कल्याण समिति और उलेड़ा के स्थानीय बाशिंदों ने भी घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

हादसे के सूचना मिलते ही एसडीएम अक्षय सूद, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध, एडीसी रूपाली ठाकुर, थाना प्रभारी सदर राजेंद्र कुमार रत्न, तहसीलदार, पंचायत पधान लोहडर राकेश रानी, उपप्रधान संजय कुमार, शरण प्रसाद, सन्नी कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने सभी घायलों के उपचार के लिए 50 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

घायलों की सूची
हादसे में अंजू, विशाल, अनिल, अनीता, निवासी रोपड़ी, अनीता, विनोद, अजुध्या निवासी चोआ, संदेश कुमारी, राजेश कुमार निवासी समताना, नीलम, हीना, विवेक, रेशम निवासी कन्नड़, राजीव, नवनीत, अनीता निवासी ददवीं, सुरेंद्र कुमार, जगीत राम निवासी नहेलड़ा, राजो देवी निवासी महारल, पवन निवासी कलवाल, पुष्पा देवी निवासी कच्छवीं, सरेश निवासी करपाल, अनुराधा निवासी कन्नड़, पायल निवासी चकमोह, सुरजीत, कांता, सुनीता पपलोह, राजेश रैली, चालक कपिल और परिचालक मनप्रीत सिंह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें