फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 रुपये टांका लगाते पकड़ा प्रशिक्षु कंडक्टर

Sun, 17 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
HRTC - फोटो : file photo
विज्ञापन
एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में एक प्रशिक्षु कंडक्टर को 30 रुपये टांका लगाते पकड़ा है। प्रशिक्षु कंडक्टर को टांका लगाने पर तत्काल प्रशिक्षण से बाहर कर दिया है। प्रशिक्षु निगम के हमीरपुर डिपो में चौथे बैच में प्रशिक्षण ले रहा था।
विज्ञापन


पहले भी निगम प्रबंधन दो प्रशिक्षुओं को टांका लगाने पर घर भेज चुका है। इनमें एक ने 90 और दूसरे ने 40 रुपये टांका लगाया था। एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में प्रशिक्षु कंडक्टरों के प्रशिक्षण का चौथा बैच चल रहा है।

इन प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह से विभिन्न रूटों पर प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। चौथे बैच के एक प्रशिक्षु कंडक्टर को एचआरटीसी के अधिकारियों ने टांका लगाते पकड़ा। प्रशिक्षु कंडक्टर को हमीरपुर-झनियारा-छबोट रूट पर भेजा गया था।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशिक्षु कंडक्टर ने दो यात्रियों का 30 रुपये किराया तो ले लिया, लेकिन टिकट नहीं काटा। रूट पर एचआरटीसी निरीक्षक ने बस को रोक यात्रियों के टिकट जांचे। इस दौरान दो यात्री बिना टिकट सफर करते पाए गए जबकि यात्रियों ने परिचालक को किराया दे दिया था।

इसके चलते निगम प्रबंधन ने प्रशिक्षु परिचालक को तुरंत प्रशिक्षण से बाहर कर दिया है। इससे पहले भी दूसरे और तीसरे बैच के दो प्रशिक्षु कंडक्टरों को निगम प्रबंधन टांका लगाने पर घर भेज चुका है।

आरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि यात्री से किराया लेकर टिकट न देने पर प्रशिक्षु पर कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षु को तुरंत प्रभाव से प्रशिक्षण से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें