फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्तों के आतंक पर लगाम की तैयारी, हमीरपुर में बनेगा डॉग शेल्टर

Sun, 24 May 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लावारिस कुत्तों को लेकर चलाए गए अभियान की प्रकाशित खबर। - फोटो : 1
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या के समाधान की दिशा में नगर निगम हमीरपुर और पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप से योजना तैयार की है। इसके तहत सुजानपुर के खैरी में डॉग शेल्टर स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब 25 लाख रुपये का अनुमानित खर्च आने की संभावना है।
विज्ञापन

अमर उजाला में ‘लावारिस आतंक’ अभियान के तहत प्रकाशित खबरों के बाद विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए हैं। प्रस्तावित शेल्टर में 200 से अधिक लावारिस कुत्तों को रखने की सुविधा होगी। नगर निगम के अधिकारी इस मुद्दे को अगले सप्ताह उपायुक्त के समक्ष भी उठाएंगे।
हालांकि यह शेल्टर जिले की पूरी समस्या के लिए पर्याप्त नहीं माना जा रहा है, लेकिन शुरुआती चरण में इसमें उन कुत्तों को रखा जाएगाए जो लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। इसके लिए खैरी स्थित पशुपालन विभाग के गो-सदन में भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

डॉग शेल्टर में कुत्तों की देखभाल के लिए कर्मचारी और चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में पिछले माह उपायुक्त के साथ बैठक हो चुकी है, जिसमें जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर शेल्टर बनाने का सुझाव दिया गया था।
अब देखना यह होगा कि यह योजना जमीन पर उतरती है या अन्य योजनाओं की तरह सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रह जाती है।

कोट :


खैरी में डॉग शेल्टर का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें 200 कुत्तों को रखने की क्षमता होगी। इस पर करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस मुद्दे को उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर

डॉग शेल्टर को लेकर खैरी में भूमि चिह्नित की है। इस संबंध में नगर निगम ही प्रबंधन करेगा। बजट का एस्टीमेट बनाने के लिए के लिए भी लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए थे। -सतीश कपूर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर

लावारिस कुत्तों को लेकर चलाए गए अभियान की प्रकाशित खबर।- फोटो : 1

लावारिस कुत्तों को लेकर चलाए गए अभियान की प्रकाशित खबर।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें