फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां पूरी

Sun, 26 Jul 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध के महंत निवास में 28 और 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

महंत निवास परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। यह आयोजन महंत बाबा बालकनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) की ओर से प्रमुख गद्दी श्रीसिद्ध बाबा बालकनाथ गुफा दियोटसिद्ध में करवाया जा रहा है।
दो दिवसीय महोत्सव के दौरान नामदान समारोह और भजन-कीर्तन मुख्य आकर्षण रहेंगे। 28 जुलाई मंगलवार को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक और 29 जुलाई बुधवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक नामदान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, 28 जुलाई को शाम पांच बजे से रात दस बजे तक चौकी संकीर्तन का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। महंत निवास में श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने प्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें