फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रभात शर्मा 98.40 फीसदी अंक लेकर जिले में ओवरआल टॉपर बने

Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विवेक सोनी, विज्ञान संकाय बारहवीं, के वि हमीरपुर। - फोटो : mathura
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से मंगलवार को बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिला के स्कूलों से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

जिला में विज्ञान संकाय में जवाहर नवोदय विद्यालय हमीरपुर डूंगरी की वैष्वी शर्मा ने 95.6 फीसदी अंक लेकर पहला, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विवेक सोनी ने 95.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा और डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के दिव्यांश शर्मा ने 95 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कोट्स
डॉक्टर बनना चाहती हैं वैष्वी शर्मा

विज्ञान संकाय में जिलाभर में 95.6 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त करने वाली वैष्वी शर्मा डॉक्टर बनना चाहती है। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 रामनगर निवासी वैशाली शर्मा के पित्ता सज्जन कुमार की मृत्यु हो चुकी है, जबकि माता मोनिका गौतम गृहिणी हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर बनाना चाहता है विवेक सोनी

विज्ञान संकाय में 95.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान करने वाले विवेक सोनी डॉक्टर बनाना चाहते हैं। विवेक के पित्ता सुनील कुमार हमीरपुर महाविद्यालय में क्लर्क और माता सुनीता देवी गृहिणी हैं।

आईएएस आफिसर बनना चाहता है दिव्यांश बातिश

विज्ञान संकाय में ही 95 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के दिव्यांश बातिश शर्मा ने कहा कि वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं। वर्तमान में उन्होंने जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिव्यांश बातिश शर्मा के पित्ता अजय बातिश की मृत्यु हो गई है, जबकि माता शीतल शर्मा निजी स्कूल में अध्यापक हैं।

कोट

आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं प्रभात शर्मा

सीबीएसई बोर्ड में तीनों संकायों के ओवरऑल टॉपर प्रभात शर्मा ने 98.4 फीसदी अंक के साथ जिलाभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चकमोह दियोटसिद्ध निवासी प्रभात शर्मा के पिता यशपाल शर्मा मजदूरी करते हैं, जबकि माता इंद्रा देवी गृहिणी हैं। प्रभात शर्मा आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते हैं।

वाणिज्य संकाय के टाॅपर्स

जिले में एकमात्र केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में वाणिज्य संकाय संचालित है। परीक्षा परिणाम में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की सानिया ने 95.6 फीसदी अंक के साथ प्रथम, प्रांजलि ने 92 फीसदी के साथ दूसरा और शिवम पठानिया ने 91.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

कोट

सीए बनना चाहती है सानिया

सलासी निवासी केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के वाणिज्य संकाय की टाॅपर सानिया सीए बनना चाहती हैं। उनके पिता सुनील कुमार आईटीबीपी में कार्यरत हैं। इसके अलावा माता अनिता कुमारी गृहिणी हैं।

विवेक सोनी, विज्ञान संकाय बारहवीं, के वि हमीरपुर।- फोटो : mathura

विवेक सोनी, विज्ञान संकाय बारहवीं, के वि हमीरपुर।- फोटो : mathura

विवेक सोनी, विज्ञान संकाय बारहवीं, के वि हमीरपुर।- फोटो : mathura

विवेक सोनी, विज्ञान संकाय बारहवीं, के वि हमीरपुर।- फोटो : mathura

विवेक सोनी, विज्ञान संकाय बारहवीं, के वि हमीरपुर।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें