फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुलगवान से बाईपास को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 26 Jul 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुलगवान बाईपास को जोड़ने वाली सड़क उखड़ कर गड्ढो में तबदील। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। सड़कें विकास का मुख्य आधार मानी जाती हैं। विभागीय उपेक्षा के कारण सुलगवान बाजार से मुख्य सड़क भोटा से जाहू बाईपास को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों के कारण वाहन चलाने योग्य नहीं रही है।
विज्ञापन

इससे मोटरसाइकिल, स्कूटी और कार चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और दुकानदारों की मांग के बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है। इससे स्थनीय लोगों में रोष है और आए दिन हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों में विनोद कुमार, रवि कुमार, सोमनाथ, उत्तम चंद, शशि कुमार, कर्म चंद, बिहारी लाल आदि ने बताया कि यह सड़क करीब 500 मीटर है तथा लोक निर्माण विभाग अनुभाग जाहू के अधीन आती है। नई सड़क भोटा से जाहू वाया अग्घार पर सुलगवान में बाईपास बनने के बावजूद भी पुरानी सड़क पर बसें और निजी वाहन चले रहतें हैं। सड़क के किनारे नालियों की निकासी बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर फैल रहा है।
विज्ञापन

इससे सड़क जगह-जगह से उखड़ कर खराब हो रही है। बाईपास को जोड़ने वाले स्थल पर सड़क पूरी तरह से उखड़ कर गड्ढों में तबदील हो गई है। लोक निर्माण विभाग अनुभाग जाहू के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम की वजह से सड़क उखड़ी है। इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें