फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बंदरों ने नौ वर्षीय बच्ची को किया जख्मी

Sat, 26 Jul 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बंदरों के हमले में घायल हुई दिव्यंका। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत आने वाले धनेटा क्षेत्र तथा इसके आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को धनेटा गांव में नौ वर्षीय लड़की दिव्यंका पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

दिव्यंका अपने घर के आंगन में खेल रही थी। बंदरों के हमले से लड़की के पेट और टांगों में खरोंचें आईं हैं। लड़की को इलाज के लिए धनेटा अस्पताल लाया गया। यहां पर उसे टीका लगाया और अन्य स्वास्थ्य उपचार दिया गया। बच्ची की मां मनीषा ने बताया कि बंदर काफी आक्रामक थे। यदि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर आकर बचाव न करते, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार को ध्यान में रखते हुए अविलंब कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। बंदर न केवल सड़कों पर आने-जाने वालों को परेशान कर रहे हैं, बल्कि घरों में घुसकर बच्चों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें