फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक पदीय विभागीय डाकघरों में भी खुला सकेंगे पीपीएफ खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकप्रिय लघु बचत योजनाओं में शामिल पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता अब लोग एक पदीय विभागीय डाकघरों में भी खुलवा सकेंगे। पहले यह सुविधा द्विपदीय डाकघरों में ही उपलब्ध थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोग किस्तें इत्यादि जमा करवाने के लिए द्विपदीय डाकघरों में नहीं जा पाए। इस कारण वे किश्तें देने में असमर्थ रहे। क्योंकि ज्यादातर एक पदीय डाकघर लोगों के करीब होते हैं, इसलिए डाक विभाग ने यह सुविधा इनमें उपलब्ध करवा दी है। अब लोगों को पीपीएफ खाते में पैसा जमा करवाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। देशभर के एक पदीय डाकघरों में लोग आसानी से पीपीएफ किश्त दे सकेंगे। एक पदीय डाकघर वे डाकघर हैं, जिनमें महज एक रेगुलर सब पोस्ट मास्टर होता है, जबकि द्विपदीय में अधिक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होते हैं। एक पदीय डाकघर तादाद में ज्यादा होते हैं, इसलिए लोगों के ज्यादा करीब होते हैं।
बता दें कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड का खाता 15 वर्ष के लिए होता है। इस खाते में न केवल बिना जोखिम के अच्छी बचत की जा सकती है, बल्कि सुदृढ़ वित्तीय स्थिति के सपने को भी पूरा किया जा सकता है। वर्तमान में पीपीएफ खाते पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इस खाते में एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक जमा करवा सकते हैं। डाकघर मंडल हमीरपुर के प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद ने कहा कि एक पदीय डाकघरों को भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता खोलने के लिए अधिकृत करने के फलस्वरूप आम जनता विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने किसी भी नजदीकी ऐसे डाकघर में खाता खोलने की सुविधा होगी। लोग आसानी से डाकघरों में पहुंचकर पैसा जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें