फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में 100 अधिक लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विश्व रक्तदान दिवस पर अमोग संकल्प संस्था ने नादौन बस अड्डा के पास राधे कृष्णा कांप्लेक्स में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अस्पतालों में चल रही खून की कमी को पूरा करने के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं। आयोजक मंडल सदस्य रिंपल शर्मा ने कहा कि संस्था ने प्रदेश भर में अस्पतालों में चल रही खून की कमी को पूरा करने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसके चलते कई स्थानों पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि इस महादान में बढ़-चढ़कर योगदान दें। केशव गोस्वामी ने कहा कि संगठन ने लोगों को रक्तदान महादान के प्रति जागरूक किया। रक्तदान के बाद थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए इस समय अस्पतालों में रक्त की बहुत अधिक आवश्यकता है। इसके कारण ऐसे शिविरों को लगाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए। शिविर के दौरान हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से डॉ. राकेश की अगुवाई में आई टीम ने रक्तदान प्रक्रिया पूर्ण करवाई। शिविर में करीब सौ लोगों से अधिक ने रक्तदान किया। इसमें नादौन पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे। इस अवसर पर रिंपल शर्मा, केशव गोस्वामी, नीरज जैन, आशीष, जगदीश, निखिल, नितिन, भानु प्रताप, सुरेश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
36 बार रक्तदान कर चुके हैं संजय
बड़सर के करेर गांव के 49 वर्षीय संजय शर्मा ने 36वीं बार रक्त दान कर मिसाल पेश की। जब कभी किसी अस्पताल में रक्त की जरूरत हो तो संजय शर्मा रक्त दान करने जाते हैं। उन्होंने कहा जब कभी भी कहीं से सूचना मिलती है कि रक्त की जरूरत है चाहे जिला में हो या जिला के बाहर वे जाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। संजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है। उन्होंने कहा कि जब हमारे रक्त देने से किसी का जीवन बचता है तो वह अनुभव अपने आप में अभूतपूर्व होता है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्त देना चाहिए ताकि जरूरतमंद की सहायता की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें