फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पोर्टल सर्वर आठ माह से डाउन, पूर्व सैनिकों के नहीं बन पा रहे आईडी कार्ड

Fri, 26 Sep 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

हमीरपुर में केंद्रीय सैनिक बोर्ड पोर्टल आठ महीनों से निष्क्रिय होने से पूर्व सैनिकों को वित्तीय सहायता, आईडी कार्ड और अन्य सुविधाओं में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। इससे कई परिवारों की आर्थिक समस्याएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर। केंद्रीय सैनिक बोर्ड पोर्टल पिछले आठ महीनों से निष्क्रिय होने के कारण पूर्व सैनिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल न चलने के कारण न तो पूर्व सैनिकों के आईडी कार्ड बन रहे हैं और न ही अन्य सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित भारतीय पूर्व सैनिक लीग हमीरपुर इकाई की बैठक में पूर्व सैनिकों ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया। पोर्टल पिछले आठ महीनों से निष्क्रिय है। इससे पूर्व सैनिकों और विधवाओं के ऑनलाइन वित्तीय सहायता और पंजीकरण में महत्वपूर्ण व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आईडी कार्ड प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह आईडी कार्ड विभिन्न लाभों और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है। इससे पूर्व सैनिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए समय पर वित्तीय सहायता नहीं मिल पा रही है जिससे उनके परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेटी की शादी के लिए अनुदान का दावा शादी की तारीख से छह महीने के भीतर करना होता है। पोर्टल की निष्क्रियता के कारण पूर्व सैनिक इस समय सीमा से चूक सकते हैं, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता से वंचित होना पड़ सकता है। गैर-पेंशनभोगी पूर्व सैनिकों को पेंशन अनुदान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण देरी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी वित्तीय कठिनाइयां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले पोर्टल को कुछ संशोधन के साथ खोला गया लेकिन इसमें कई लोगों का पुराना डाटा उपलब्ध नहीं है। पोर्टल को बिना समय दिए बंद कर दिया गया, जिसके कारण जिस आर्थिक सहायता की प्रार्थना मे त्रुटियां पाई गई थीं। उचित समय पर ठीक न होने से राशि से वंचित रह गए। बैठक में पूर्व सैनिकों ने मांग की कि भारतीय पूर्व सैनिक लीग हमीरपुर इकाई को स्पर्श सेवा केंद्र के रूप में नामित किया जाए।
उन्होंने बताया कि 6.4 लाख पेंशनभोगी गलत/रिक्त डाटा के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लीग ऑफिस तथा जिला सैनिक कल्याण विभाग का कार्यालय प्रथम मंजिल पर है लेकिन बुजुर्ग पेंशनर्स तथा विकलांग पूर्व सैनिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पूर्व सैनिकों ने गैराज को दूसरी जगह शिफ्ट करके वहां पर विकलांग और बुजुर्गों की समस्या को देखते हुए इसे कार्यालय के रूप में उपयोग लाया जाए। बैठक में मुख्यातिथि इंडियन लीग सर्विस के अध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें