फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के वार्ड-8 में मटमैले पानी की आपूर्ति

Mon, 07 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Drinking water - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर के वार्ड-8 में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ता इस समस्या को कई बार आईपीएच के सामने रख चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन


लोगों में आरएस निराला, सुरेश कुमार, दीप चंद, प्रदीप, सुनील आदि का कहना है कि वार्ड-8 में करीब एक माह से मटमैला पानी आ रहा है। समस्या आईपीएच विभाग को कई बार बताई जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

ऐसे में वार्ड के सैकड़ों परिवारों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि दूषित पानी पीने से कस्बे में बीमारियों के फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि वार्ड के लिए बिछाई गई अधिकतर पेयजल पाइपें गंदी निकास नालियों से होकर जा रही है।
विज्ञापन


नालियों में पाइप लीकेज के चलते भी लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। विभाग को कई बार इन पेयजल पाइपों को बदलने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग मौन बैठा है। लोगों ने विभाग से समस्या के जल्द समाधान की मांग उठाई है।

आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता जेएस सोढी का कहना है कि अगर वार्ड में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है तो संबंधित अधिकारियों के समस्या के समाधान को आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें