फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो कार्रवाई

Mon, 07 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
डीजे पर डांस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के प्रभारी सतीश शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को नादौन क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ पुलिस थाना परिसर में एक बैठक की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने डीजे संचालकों को उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रात को 10 बजे के बाद डीजे या किसी भी प्रकार का म्यूजिक सिस्टम या लाउड स्पीकर बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने संचालकों को हिदायत दी कि बुकिंग के समय ही अपने ग्राहकों को इस बारे में बताने की हिदायत दी ताकि बाद में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस कानून के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंनेजनता से भी अपील की कि उच्च न्यायालय के इन आदेशों के पालन में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें