फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यागेश हत्या मामले में पुलिस ने रिक्रिएट किया सीन

विज्ञापन
भोरंज पुलिस हत्या आरोपी मोनू यादव को घटना स्थल पर ले जाकर पुख्ता जानकारी जुटाती हुई।
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज थाना के जाहू कलां में उत्तर प्रदेश निवासी योगेश कुमार (37) की हत्या के मामले में गिरफ्तार और पुलिस रिमांड में चल रहे आरोपी मोनू यादव (उत्तर प्रदेश) को भोरंज पुलिस ने घटना स्थल पर ले जाकर सीन को रिक्रिएट किया। हत्या के आरोप में पुख्ता सबूत और गवाहों की मौजूदगी में वारदात की विस्तृत जांच पुलिस ने की है। हर पहलू की गहनता से जांच करके गवाहों सहित आरोप को पुख्ता किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


सुनैहल खड्ड के किनारे गांव जाहू कलां के वार्ड नंबर आठ में कई माह से परिवार सहित किराये पर रह रहे योगेश कुमार पुत्र अमर सिंह गांव चंदवाड, डाकघर जलेसर, तहसील सादाबाद, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश की 26 सितंबर रात्रि को शराब के नशे में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी मोनू यादव स्थानीय क्रशर में लंबे समय से कुक का कार्य कर रहा है। यह भी पता चला है कि योगेश कुमार व मोनू यादव स्थानीय क्रशर के पास कई दिनों से जुआ भी खेलते थे और शराब भी पीते थे। यह सिलसिला भी कई दिनों से जारी था। हत्या के आरोपी मोनू यादव को पुलिस ने मृतक योगेश कुमार की पन्नी मुन्नी देवी की ओर से नामजद करने पर गिरफ्तार किया है। भोरंज पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि हत्या के आरोपी मोनू यादव को रविवार के दिन वारदात स्थल पर ले जाकर जानकारी हासिल की है। इस घटना के करीब चार लोग गवाह भी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें