फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर नीरज को कल तक पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास और चिट्टे के मामले में निलंबित चल रहे नादौन के पूर्व एसएचओ नीरज राणा को शनिवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को फिर से 21 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले 14 मार्च को शिमला उच्च न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद विजिलेंस ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर हमीरपुर न्यायालय में पेश किया था। हमीरपुर न्यायालय ने पहले उसे 19 मार्च तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज था। अब तीन दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिला है। विजिलेंस टीम आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला न्यायालय से आरोपी इंस्पेक्टर नीरज राणा को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड मिला है।
यह है सारा मामला-
विजिलेंस ने नादौन थाना के पूर्व एसएचओ नीरज राणा को दुधारु पशुओं का कारोबार करने वाले व्यक्ति से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने का प्लान 21 दिसंबर 2021 को बनाया था। नादौन शहर के लेबर चौक पर शिकायतकर्ता ने आरोपी के हाथों रिश्वत के रूम में केमिकल लगे नोटों की गड्डी थमाई थी। विजिलेंस आरोपी इंस्पेक्टर को दबोचने के लिए आगे झपटी तो विजिलेंस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। यही नहीं कुछ घंटे बाद आरोपी की कार सेरी कल्चर रोड पर सड़क किनारे मिली। जहां कार से 0.84 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें