फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दलील खारिज, अदालत में न्यायिक हिरासत में भेजे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस की सारी दलीलें हमीरपुर न्यायालय में एक-एक करके खारिज हो रही हैं। पुलिस रिमांड की डिमांड के बावजूद न्यायालय ने चिट्टे के आरोपी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस रिमांड लेकर जांच एजेंसी आरोपी युवकों से नशे के बड़े सौदागरों तक पहुंचना चाहती थी। लेकिन, न्यायालय में उचित तरीके से पक्ष न रखने के चलते सारी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हमीरपुर पुलिस ने कई महीनों की तैयारी के बाद 6 सितंबर शुक्रवार को एक निजी होटल से 32 ग्राम चिट्टा समेत आरोपी युवकों कुणाल भाटिया और रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके चार दिन के भीतर 9 सितंबर सोमवार को जिला पुलिस ने सलौणी कस्बे में दबिश देकर जाहू खुर्द निवासी राकेश कुमार को दूसरी बार 67.95 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। राकेश कुमार से हमीरपुर पुलिस 24 अगस्त 2018 को भी 153 ग्राम चिट्टा बरामद कर चुकी है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी तीनों युवकों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया था। जहां से तीनों को पहले पुलिस रिमांड पर भेजा गया। लेकिन, पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने दोबारा आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश किया और फिर से पुलिस रिमांड की मांग की। पुलिस का दावा है कि पुलिस रिमांड में आरोपी युवकों से गहन पूछताछ के बाद कई बड़े नशा कारोबारी भी पुलिस के जाल में फंस सकते हैं। लेकिन, वीरवार को राकेश कुमार को हमीरपुर पुलिस ने पुलिस रिमांड की मांग करते हुए कोर्ट में पेश किया तो न्यायालय पुलिस की दलील से संतुष्ट नहीं हो पाया। जिसके बाद राकेश कुमार को भी कुणाल भाटिया और रोहित शर्मा की तरह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर और एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस के दोनों मामलों में अदालत में पूरा पक्ष रखते हुए पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत से तीनों को न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बड़े नशा तस्करों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें