फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी पांचवें सेमेस्टर की शिवानी बनी छात्र संघ अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल डिग्री कॉलेज सुजानपुर में केंद्रीय छात्र संघ का शुक्रवार को गठन किया गया। जिसमें शिवानी कुमारी बीएससी पांचवां सेमेस्टर को अध्यक्ष बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. अनिल गौतम ने बताया कि सीएससीए में बीएससी पांचवें सेमेस्टर की शिवानी को अध्यक्ष, बीए पांचवें सेमेस्टर की शिवानी को उपाध्यक्ष, शिवाली मेहरा को सचिव और अभिषेक कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कक्षा प्रतिनिधियों का भी चयन कर दिया गया है। जिसमें प्रखर महाजन, मानसी लगवाल, शिवानी, प्रीति, संतोष कुमारी, अभिषेक कुमार, शिवानी, कीर्ति, नेहा रानी, नितिका, अक्षय आदेश कुमार, निखिल ठाकुर, शिवाली मेहरा, प्रवेश खरियाल का चयन किया गया है। इसके साथ ही जो सदस्य मनोनीत किए गए हैं उनमें प्रिंस राणा, सुनीता ठाकुर, राहुल, कनिका कुमारी, नीलम भाटिया, दीपक कुमार, संजय कुमार, कनिका, कुलदीप सिंह आदि शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि मेरिट बेस पर सीएससीए का गठन किया गया है जो महाविद्यालय के उत्थान और छात्रहित में काम करेगी। उन्होंने बताया कि नई सीएससीए पदाधिकारियों को शीघ्र उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कॉलेज प्राचार्य अनिल गौतम, पीटीए अध्यक्ष सुखदेव ठाकुर के साथ-साथ तमाम स्टाफ सदस्य ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें