फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महंगे दामों पर खरीदे प्लाट, कमाई की उम्मीद पर बारिश ने फेरा पानी

Sat, 21 Mar 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राष्ट्र  स्तरीय होली मेले में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। दो दिन से हो रही बारिश ने राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कारोबारियों को महंगे दामों पर किराये पर खरीदे गए प्लाटों का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बारिश के चलते मैदान में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, जिससे पूरे मेले में सन्नाटा पसरा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने होली के मद्देनजर भारी निवेश कर प्लाट और अन्य सामग्री खरीदी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं।

नतीजतन मेले में बिक्री पूरी तरह से प्रभावित हुई है और रोजाना नुकसान बढ़ता जा रहा है। मेले में आए कुछ दुकानदारों ने बताया कि बारिश के कारण उनके सामान को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर टेंट और स्टॉल में पानी घुस गया, जिससे खाद्य सामग्री और अन्य उत्पाद खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का सरकारी तौर पर समापन चार मार्च को हो चुका है, लेकिन मेला लंबी अवधि तक चलने के कारण कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद रहती है। हालांकि, इस बार शुरू से ही मेले में मंदी की मार रही है। कारोबारियों ने पहले महंगे दामों पर प्लाट खरीदे और अब खराब मौसम ने कारोबारियों को उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

कोट
होली मेले में आए दुकानदारों का कहना है की बारिश के कारण कारोबार प्रभावित हुआ है। दुकानदारों की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर है, अगर दुकानदारों मेला अवधि बढ़ाने को लेकर मांग रखते हैं, तो जिला प्रशासन के साथ बातचीत कर कार्य किया जाएगा। -विकास शुक्ला, एसडीएम, मेला अध्यक्ष, सुजानपुर

राष्ट्र  स्तरीय होली मेले में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें