फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन नहीं पूरा साल करना चाहिए पौधरोपण : डॉ. शशि

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर पंचायत में आयोजित किया पौधरोपण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत रविवार को गांव डिडवीं में सर्वजन हित कल्याण सभा हमीरपुर इकाई की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति डॉ. शशि धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर किया। उन्होंने कहा कि जीवन में पौधों की बहुत उपयोगिता है। पेड़ पौधों के बिना सृष्टि में जीवन नहीं हो सकता। पेड़ ही हमारे प्राण हैं जो हमें ऑक्सीजन देते हैं और इस सारे वातावरण को शुद्ध रखने में हमारी मदद करते हैं।
विज्ञापन

इसलिए पौधरोपण कार्यक्रम किसी एक दिन अथवा एक ही समय सीजन में नहीं करना चाहिए बल्कि 12 महीने हर रोज पौधरोपण का कार्य किया जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यातिथि व विशेष अतिथि के अतिरिक्त सर्वजन कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश धीमान, महामंत्री अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष रोशन लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, पंचायत प्रधान कुलबीर सिंह, ग्राम सुधार सभा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, विद्यासागर शर्मा, सुदर्शन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर गांव के 70 के लगभग पुरुष-महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें