फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ लगाएं, हवा साफ मिलेगी, नहीं फैलेंगे रोग : रांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव-विविधता बेहद महत्वपूर्ण
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में मनाया जैव-विविधता दिवस

पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तान्या और अनिरुद्ध प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। स्वर्ण जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (उत्कृष्ट) टौणी देवी में बुधवार को मयूर ईको क्लब ने जैव-विविधता दिवस मनाया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव-विविधता बेहद महत्वपूर्ण है। इसके नुकसान से संक्रामक रोग फैल सकते हैं। जो जानवरों घरेलू और जंगली दोनों ही से मनुष्यों या मनुष्यों से गैर मानुषिक जानवरों में संक्रमित हो सकता है। दूसरी ओर अगर हम जैव विविधता को संपूर्ण अथवा अक्षुण्ण (अखंडित) रखते हैं तो यह कई महामारियों से लड़ने के लिए उत्कृष्ट उपकरण प्रदान करता है। इसलिए हम सबको मिलकर एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव-विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सके। उन्होंने सभी बच्चों से अपने घर के पास या किसी सार्वजनिक स्थान पर पेड़ लगाने का आह्वान किया। इससे पर्यावरण भी हरा-भरा रहेगा और साफ हवा भी मिलेगी।
विज्ञापन

प्रभारी हेम लाल ने कहा कि जैव-विविधता से संबंधित विषयों के संदर्भ में जागरूकता विकसित करने के लिए प्रति वर्ष 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की थीम वी पार्ट ऑफ द प्लान अर्थात योजना का हिस्सा बनें है, जो हमें ये समझाती है कि हमारी छोटी-छोटी कोशिशें भी पर्यावरण की सुरक्षा में बड़ा योगदान दे सकती हैं। इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जूनियर वर्ग में तान्या और अनिरुद्ध प्रथम, रितिका द्वितीय और प्रांजलि व सुरभि तृतीय, सीनियर वर्ग में शगुन व नैंसी प्रथम, शीतल व कोमल द्वितीय और अनन्या व पारुल तृतीय रहे। इस अवसर पर कुसुमलता, कविता, अदिति सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें