फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुविधा केंद्रों पर पोस्टल वोटिंग के लिए एजेंट तैनात करें प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
24, 25 और 30 मई को बड़ू और 31 को बॉय स्कूल में मतदान करेंगे अधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मतदाता ड्यूटी पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए पूर्वाभ्यास स्थल और रवानगी स्थल पर फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) बनाए जाएंगे। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि मतदान ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 24, 25 और 30 मई को बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में पूर्वाभ्यास स्थल के साथ ही सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार 31 मई को बॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में सुविधा केंद्र बनाया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि बड़ू में 24 और 25 मई को दूसरे पूर्वाभ्यास के दौरान पोस्टल बैलेटिंग का समय दोपहर बाद ढाई बजे से शाम 5 बजे और 30 मई को तीसरे पूर्वाभ्यास के दौरान दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा। जबकि, मतदान टीमों की रवानगी के दिन 31 मई को बॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में पोस्टल बैलेटिंग का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया के अवलोकन एवं निगरानी के लिए अपने-अपने एजेंट नियुक्त कर दें। अधिकृत एजेंटों के पास भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के बगैर एजेंटों को सुविधा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें