फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर-शहतलाई मार्ग पर गिरा चीड़ का पेड़, यातायात बाधित

Thu, 25 Jun 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़सर से शाहतलाई सड़क पर बरोली के समीप गिरा चीड़ का पेड़। संवाद
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। बड़सर-शाहतलाई सड़क मार्ग पर बरोली के समीप सोमवार को आए तेज तूफान के कारण चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग करीब एक घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मौके पर ही तत्परता दिखाते हुए पेड़ के हिस्से को हटाने का प्रयास किया और लगभग एक घंटे के भीतर यातायात को बहाल कर दिया गया।गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों में राकेश कुमार, पवन कुमार, सरोज कुमारी और ज्योति देवी ने लोक निर्माण एवं वन विभाग से बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे झुके और जर्जर पेड़ों का निरीक्षण कर आवश्यक कटान व छंटाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें