फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घर के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप चोरी

Wed, 19 Aug 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत बरोली में शातिर घर के समीप सड़क किनारे खड़ी पिकअप चोरी कर ले गए। वाहन मालिक को चोरी का पता मंगलवार सुबह चला, जब वह पिकअप देखने के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन

बरोली निवासी विधि चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पिकअप वर्ष 2014-15 में खरीदी थी और उसे मकान के पीछे सड़क के किनारे खड़ा करते थे। सोमवार शाम करीब तीन बजे उन्होंने पिकअप निर्धारित स्थान पर खड़ी की थी।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे वाहन वहां नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि चोरी रात तीन से पांच बजे के बीच हुई होगी। विधि चंद ने आसपास के क्षेत्र में वाहन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी हरीश गुलेरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें