फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल को किया जाएगा। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने पशु मित्र पद के लिए आवेदन उपमंडलीय पशु चिकित्सालय भोरंज में जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन कंज्याण स्थित हेलिपैड मैदान में सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपन रांगड़ा ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट के भीतर 5000 मीटर व महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
इस चरण को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों में से प्रत्येक संस्थान के लिए मेरिट के आधार पर पांच-पांच अभ्यर्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन के लिए किया जाएगा। पशु मित्र के रूप में चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती एसडीवीएच भोरंज, वीएच डेरा परोल, पट्टा, भरेड़ी व महल में की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें आधार कार्ड की मूल प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो व निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षरित शपथ पत्र शामिल हैं। डॉ. विपन रांगड़ा ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें