फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ और फरेब की राजनीति करने वालों को जनता देगी जवाब : आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, देवतुल्य जनता के हितों के लिए इस्तीफा देने का लिया निर्णय, मिल रहा समर्थन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ताल (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा ने जन आशीर्वाद अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम केंद्र डिडवीं टिक्कर और ताल में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से पूरा समर्थन मिल रहा है। यह झूठ और फरेब की राजनीति करने वालों को हमीरपुर की जनता का जवाब है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जिले के तीन विधायकों समेत 9 विधायकों को नहीं चला सके और सत्ता के नशे में चूर रहे। अब वह जनता से झूठ बोलकर हम पर झूठे केस करवा कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ जानती है और इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर देगी। युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वायदा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब बेरोजगारी के मुद्दे पर कुछ नहीं कहती है न ही हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई बयान देते हैं। सरकार ने कभी भी युवाओं, बेरोजगारों की आवाज नहीं उठाई है। इन लोगों ने रोजगार तो क्या देना है, उनकी फर्म में काम करने वाले 300 से अधिक लोगों के परिवारों के चूल्हे भी बंद करवा दिए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दुष्प्रचार करने में माहिर हैं और तरह-तरह के आरोप लगाते रहते हैं। वह सरकार की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ने के बजाय महज आशीष शर्मा पर झूठे आरोप लगाकर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की नौबत आई है तो वह भी अपनी देवतुल्य जनता के हित के लिए ही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें