फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गैस सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने चक्का जाम की दी चेतावनी

Sat, 21 Mar 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करोट के तहत बड़ई धनोटू क्षेत्र में गैस की सप्लाई न मिलने पर लोगों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। गैस सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, ज्योति देवी, संध्या देवी, प्रकाश चंद, रेखा कुमारी, रणवीर, ओंकार, विजय कुमार, संजू, गिरधारी लाल, निर्मला देवी का कहना है कि गैस एजेंसी संचालक पिछले एक सप्ताह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने की बात कर रहे हैं, लेकिन एक सप्ताह के बाद भी गैस सिलिंडर की सप्लाई उनके गांव तक नहीं पहुंच रही है।
लोगों का कहना है कि धनोटू में गैस सिलिंडर की सप्लाई हर शुक्रवार को आती है, लेकिन पिछले शुक्रवार को भी गैस सिलिंडर की गाड़ी उनके गांव नहीं पहुंची। लोगों ने जब गैस एजेंसी में संपर्क किया तो उन्होंने तर्क दिया कि गैस सिलिंडर की सप्लाई रास्ते में ही खत्म हो गई है। ऐसे में मंगलवार को गैस सिलिंडर की सप्लाई उनके गांव पहुंच जाएगी, लेकिन मंगलवार को भी उनके गांव तक गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद अब शुक्रवार भी बीत गया है, लेकिन उनके गांव तक सप्लाई नहीं पहुंची है। लोगों ने चेताया कि अगर उनके गांव में सप्लाई नहीं आती है तो लोग खाली सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान किसी भी गाड़ी को गुजरने नहीं देंगे।
लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी एक तरफ भरपूर मात्रा में गैस सिलिंडर होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ गांवों में गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। वहीं, गैस एजेंसी सुजानपुर के प्रभारी राज कुमार ने कहा कि बारिश के कारण समस्या आई है। आगामी मंगलवार को गैस सिलिंडर की सप्लाई भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें