फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लोगों ने जलाड़ी में फोरलेन का निर्माण कार्य करवाया बंद

Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण कार्य के कारण संपर्क मार्ग के बंद होने से प्रभावित हो रहे लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। फोरलेन निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर जलाड़ी पंचायत में फोरलेन निर्माण के कारण छह गांवों का संपर्क मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन

इसके चलते प्रभावित हो रहे स्थानीय लोगों ने अब फोरलेन निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। इस संबंध में लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम राकेश शर्मा से भी मिला और उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया। लोगों ने मांग की है कि जब तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक वह कार्य आरंभ नहीं होने देंगे।
स्थानीय लोगों कपिल चंदेल, दिलबाग सिंह, भाग सिंह, विजय कुमार, मनोज, दिनेश ठाकुर, प्रदीप, राज बलिंद्र सिंह, पवन, शिक्षा ठाकुर, रेखा आदि ने बताया कि फोरलेन कार्य के कारण आस पास के जलाड़ी भड़ियारां, जलाड़ी सौखलयां, जंगलू, पांजलू, सूंह, कुठेड़ा, गदियाड़ा आदि गांवों को जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि यह एंबुलेंस मार्ग बंद हो जाने से स्कूल जाने वाले बच्चों सहित अन्य लोगों को भारी काठनाई हो रही है।
विज्ञापन

लोगों को करीब तीन किलोमीटर का चक्कर काटकर आवागमन करना पड़ रहा है। खोदाई के कारण नए रास्ते का निर्माण पुराने रास्ते के मुकाबले करीब तीस फीट नीचे किया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि उनके लिए शीघ्र संपर्क मार्ग बहाल किया गए।
वहीं, एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि समस्या के बारे में फोरलेन उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इस समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें