फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर की चपेट में जिला के लोग, रोजाना औसतन 20 मामले आ रहे सामने

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दवाईयों के काउंटर पर दवाईयां लेने के लिए लगी मरीजों की कतार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते मौसम के बीच जिले के लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी वायरल की शिकायत लेकर रोजाना औसतन बीस मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि कोरोना जांच के भय से कई मरीज अस्पताल आने की बजाय निजी क्लीनिकों में ही दवाई ले रहे हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आने वाले मरीजों की कोरोना जांच हो रही है। पॉजिटिव आने के डर से लोग मेडिकल कॉलेज की बजाय निजी क्लीनिकों को ही तव्वजो दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की मेडिसिन ओपीडी भी 250 के पार हो गई है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में करीब 270 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 20 मरीज वायरल फीवर की शिकायत वाले हैं। जबकि एक सप्ताह में 120 के करीब मरीज वायरल की चपेट में आकर अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं चिकित्सकों ने इन मरीजों को सावधानी बरतने की अपील की है।
वायरल के बढ़ते मामलों व अन्य मरीजों के चलते मेडिसिन वार्ड आजकल फुल रह रहे हैं। इस कारण चिकित्सक वायरल के सामान्य रोगियों को दाखिल करने की बजाय उन्हें उपचार व दवाई देकर घर पर कोर्स पूरा करने की हिदायत दे रहे हैं। जबकि केवल गंभीर मरीज को ही दाखिल किया जा रहा है। किसी एक इलाके में तो जिला में यह वायरल नहीं है, लेकिन रैंडम आधार पर जिला के गांवों से लोग अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुराग ने कहा कि रोजाना करीब 20 मरीज वायरल की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को ही दाखिल किया जा रहा है, जबकि सामान्य मरीजों को उपचार व दवाई देकर घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल वायरल फीवर के मरीज रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें