फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड हमीरपुर से बाहर की पंचायतों के लोग सड़कों पर उतरे

Fri, 29 Aug 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हाल ही में किए विकास खंडों के पुनर्गठन के खिलाफ संबंधित पंचायतों के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में पांच पंचायतों के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान पंचायत ख्याह, लोहाखारियां मझोग सुल्तानी, कुठेडा, टिब्बी और देई का नौण सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में गांधी चौक पर एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना कि उनकी पंचायतों को ब्लॉक सुजानपुर और बमसन में मिलाना तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि उनकी आवाजाही, परिवहन सुविधा और प्रशासनिक कार्य हमीरपुर ब्लॉक से ही सुचारू चलते हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि पंचायतों की वास्तविक भौगोलिक स्थिति और निकटता हमीरपुर ब्लॉक से मेल खाती है, इसलिए इन्हें वहीं पर रखा जाए।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत प्रधानों व प्रतिनिधियों ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भी भाग लिया और सरकार से त्वरित निर्णय लेने की अपील की।
इस मौके पर ग्रामीण पूजा देवी ने बताया कि ब्लॉक बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को पेश आएगी। उन्होंने कहा कि काम करवाने के लिए महिलाओं को दूर जाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके विकास खंड में बदलाव न किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, पंचायत के पूर्व उपप्रधान बुद्धि सिंह ने कहा कि विकास खंड बदलने का पंचायत के लोग पहले भी विरोध जता चुके हैं। लिखित तौर पर प्रशासन और सरकार को अवगत करवाया गया था, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हुए उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें