पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में आयोजित साक्षात्कार में पहुंचे ऊना जिला के भूतपूर्व सैनिक। संवा
- फोटो : स्रोत : परिजन
हमीरपुर। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों पर भर्ती के लिए ऊना जिला के भूतपूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे शुरू हुई। इसमें एक जनवरी 2022 से एक जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए 38 पूर्व सैनिकों ने दस्तावेजों की जांच करवाई। जांच में सामान्य वर्ग के 16, ओबीसी 16, एसटी एक और एससी वर्ग के पांच पूर्व सैनिक उपस्थित हुए। पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने कहा कि दस्तावेजों की जांच में ऊना जिले के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। संवाद